सीवन। नगर पालिका चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से 40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। यह जानकारी सचिव दीपक कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे और 17 फरवरी तक चलेंगे। नामांकन के लिए आवेदन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा। 12 फरवरी व 16 फरवरी को छुट्टी रहेगी। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए आवेदन करने के लिए खंड कार्यालय का हाॅल निर्धारित किया गया है, जिसमें कर्मचारी तैनात रहेंगे।
जिस भी व्यक्ति ने आवेदन करना है वह हाॅल के अंदर अपने पांच समर्थकों के साथ आ सकता है। इससे अधिक लोग अंदर नहीं आ सकते हैं। जो भी व्यक्ति नामांकन के लिए जुलूस आदि निकालते हैं तो वे खंड कार्यालय के मुख्य द्वार तक ही आ सकते हैं। खंड कार्यालय परिसर के अंदर इसकी अनुमति नहीं है।