कैथल। पुलिस ने चार मामलों में 6 आरोपियों को काबू करके 40 बोतल शराब व 350 लीटर लाहन बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पूंडरी पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम ने हजवाना निवासी सेवा सिंह के पशुबाडा पर आरोपी सेवा सिंह को काबू क प्लास्टिक ड्रम से 150 लीटर लाहन बरामद किया। चौकी संगतपुरा पुलिस ने सांघन निवासी बलवान व राजेंद्र को काबू किया। गत्ता पेटियों से 15 आधे, 18 पव्वे व 6 बोतल देसी शराब बरामद हुई। थाना कलायत पुलिस के एएसआई मनीष व एचसी विजेंद्र सिंह ने चौशाला रोड मटौर में बने खेत कोठा पर आरोपी संजय व गोबिंद को काबू किया। खेत कोठा में रखे प्लास्टिक ड्रम से 200 लीटर लाहन बरामद किया। सीवन पुलिस के एचसी बलजीत सिंह ने क्कयोर माजरा निवासी सोनी सिंह को काबू कर 22 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद किया। संवाद