फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी गढ़ रोड के पास चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवीगढ़ स्थित बलराज नगर में एक घर में वेश्यावृत्ति का अड्डा चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार दोपहर के समय छापा मारा। इस कार्रवाई में घर से आठ महिलाओं और चार पुरुषों को काबू किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। साथ ही वेश्यावृत्ति करवाने व करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय पुलिस की टीम महिला थाना प्रभारी नन्हीं देवी की अगुवाई में बलराज नगर में पहुंची, जहां पुलिस ने बताए गए मकान की तलाशी ली तो वहां आठ महिलाएं व चार पुरुष मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और महिला पुलिस थाना लेकर पहुंची। उधर, घटना को लेकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
महिला थाना प्रभारी नन्हीं देवी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां महिलाएं जिस्म फरोशी का धंधा चला रही हैं। इसके बाद टीम के साथ छापा मारा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आठ महिलाओं व चार पुरुषों के खिलाफ वेश्यावृत्ति करवाने, वेश्यावृत्ति करने सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। विदित हो कि पिछले दिनों सूचनाएं लीक करने में थाने के मुंशी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें