कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 390 लीटर लाहन और 76 बोतल अवैध हथकढ़ी शराब बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पहले मामले में सीआईए गुहला की टीम क ओर से सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गांव लैंडर कीमा निवासी सतगुरु के पशु बाड़े पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया गया। जांच के दौरान पशु बाड़े से दो ड्रमों में करीब 390 लीटर लाहन और एक प्लास्टिक कैनी से 40 बोतल अवैध हथकढ़ी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना सदर कैथल की टीम की ओर से सूचना के आधार पर गांव भैणी माजरा निवासी जोरा सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी जोरा सिंह को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के मकान में प्लास्टिक कट्टे से 36 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।