फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिविर में 39 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Tue, 14 May 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। सीवन के रामा आश्रम में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन लायंस क्लब कैथल आइकॉनिक व नेकी का घर संस्था चीका के संयुक्त तत्वावधान में किया। इस शिविर में 96 रक्तदाताओं ने रक्त दिया और निशुल्क चिकित्सा शिविर में 145 लोगों ने शिविर में आए डॉ. अंशुली चौहान और डॉ. कमल से स्वास्थ्य जांच करवाई। जोन चेयरमैन गुलशन चुघ ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए सभी को एक वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। 10 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। नेकी का घर संस्था के प्रधान हुकम सिंह ने कहा कि हम सभी अपने स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर क्लब सचिव जितेश आहूजा, गौतम बंसल, अशोक अरोड़ा, गोल्डी बोगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें