फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 हजार 355 जनप्रतिनिधियों का होगा इस बार पंचायत चुनाव में चयन

Tue, 08 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तारीख का ऐलान करने के इंतजार में शांत बैठ गए उम्मीदवारों ने अचानक भागदौड़ शुरू कर दी है। अब लोगों को इस बात का इंतजार है कि पंचायत चुनाव के पहले दौर में कौन-कौन से जिलों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


चुनावों में जिला में विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के 3 हजार 355 सदस्य चुने जाएंगे। इनमें से 21 जिला परिषद सदस्य, 142 पंचायत समिति सदस्य, 277 सरपंच तथा 2 हजार 915 पंचों का चुनाव किया जाएगा। जिला में पंचायती राज संस्थाओं में जिला परिषद, पंचायत समितियों तथा ग्राम पंचायतों के चुनावों में जिला के पांच लाख 61 हजार 479 मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें से तीन लाख 3 हजार 417 पुरूष मतदाता तथा 2 लाख 58 हजार 62 महिला मतदाता शामिल है।

जिले में बनाए गए हैं 1102 मतदान केंद्र:-जिले में 1102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 143 मतदान केंद्रों को संवेदनशील तथा 189 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिला परिषद के 21 पदों में से पांच पद महिलाओं, 2 पद अनुसूचित जाति महिलाओं, 3 पद अनुसूचित जाति, एक पद पिछड़ा वर्ग तथा 10 पद अनारक्षित हैं। पंचायत समिति के 142 पदों में से 35 पद महिलाओं, 14 पद अनुसूचित जाति महिला, 21 पद अनुसूचित जाति, 6 पद पिछड़े वर्ग तथा 66 पद अनारक्षित हैं। जिला में सरपंचों के 277 पदों में से 72 महिलाओं, 20 अनुसूचित महिलाओं, 35 अनुसूचित जाति तथा 150 अनारक्षित हैं। पंचों के 2 हजार 915 पदों में से 739 महिलाओं, 333 अनुसूचित जाति महिलाओं, 377 अनुसूचित जाति, 269 पिछड़ा वर्ग तथा 1197 अनारक्षित हैं।

डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि जैसे ही सरकार के आदेश आएंगे, उसी अनुसार प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों को अपनी सारी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें