फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 350 लीटर लाहन और 36 बोतल देसी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को काबू करके 350 लीटर लाहन और 36 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पहले मामले में थाना पूंडरी की टीम की ओर से सूचना के आधार पर गांव फरल निवासी गुरजैंट के मकान पर दबिश देकर आरोपी गुरजैंट को काबू कर लिया। जांच के दौरान मकान से दो ड्रमों में करीब 350 लीटर शराब लाहन बरामद हुआ। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सूचना के आधार पर सेक्टर-21 हुडा कैथल में ईंटों के भट्टे के पास दबिश देकर चंदाना गेट कैथल निवासी बुध राम को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में कट्टे से तीन पेटियों में 36 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें