कैथल। आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के वाणिज्य संकाय के 35 विद्यार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मशरूम की खेती विषय पर 10 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आरवीएस प्रधान एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष अश्विनी शोरवाले, उपप्रधान श्याम बंसल, महेश मंगल, महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक मंगल व सुनील चौधरी, पूर्व प्रधान अनिल शोरेवाले और एडवोकेट साकेत मंगल सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मशरूम की वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत कराना और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना था। पंजाब नेशनल बैंक इस क्षेत्र में उद्यम शुरू करने वाले युवाओं को आसान किश्तों पर ऋण भी उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष अजय शर्मा, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. रचना सरदाना और डॉ. पूजा मित्तल भी उपस्थित रहे।