कैथल। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को एक ही दिन 35 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बुधवार को 23 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि मास्क लगाएं, सामान्य दूरी बनाकर रखें। साथ ही स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में चिकित्सक से आवश्यक परामर्श लें।