कैथल। अवैध शराब तस्करों व खुर्दो पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को 34 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया गया। थाना पुंडरी पुलिस के एचसी विक्रम सिंह व एचसी अयूब खान की टीम ने सूचना पर गांव डींग निवासी गोपी राम के मकान में बनी दुकान पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में 2 गत्ता पेटियों के अंदर से 20 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस के पीएसआई जोनी व एसआई राजकुमार की टीम माता गेट कैथल पर नाकाबंदी करके व्हीकलों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक एक्टिवा सवार पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ने लगा। इस बीच उसका प्लास्टिक कट्टा नीचे गिर गया। वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता खुराना रोड़ कैथल निवासी पवन कुमार बताया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनो आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद