फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ मंजूर, कैथल के युवाओं को भी मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि कुरुक्षेत्र-कैथल क्षेत्र के युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई यानी पीएम-सेतु योजना के तहत कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजना को मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय संचालन समिति की ओर से 21 सितंबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। परियोजना में जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड हरियाणा सरकार के साथ मुख्य औद्योगिक साझेदार के रूप में काम करेगा। क्लस्टर के तहत सात सरकारी आईटीआई को हब और स्पोक मॉडल पर विकसित किया जाएगा। सरकारी आईटीआई कुरुक्षेत्र को मुख्य संस्थान बनाया जाएगा। इसके साथ राजकीय महिला आईटीआई कुरुक्षेत्र, राजकीय आईटीआई कैथल, राजकीय महिला आईटीआई कैथल, आईटीआई पिहोवा, आईटीआई पबनावा और राजकीय महिला आईटीआई अंबाला शहर को सहयोगी संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत इन संस्थानों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, प्रशिक्षण सुविधाओं को आधुनिक बनाने और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर रहेगा। इसके साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप, उद्योगों में काम करने का अनुभव और रोजगार से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें