फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांच के लिए पहुंचीं 32 स्कूल बसें, छह मिलीं अनफिट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरटीए कार्यालय में शनिवार को निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांच की गई। यहां जिलेभर से 32 स्कूलों की बसें जांच के लिए पहुंचीं। इनमें से छह बसों में खामियां पाई गईं। इस सभी बसों की खामियां आज ही दूर करने और रविवार को दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अधिकांश निजी स्कूल बसें नियमों के विपरीत सड़कों पर दौड़ रही हैं। इसके चलते दुर्घटना होने का भय बना रहता है। ऐसा ही मामला बीते दिनों महेंद्रगढ़ व यमुनानगर में सामने आया था। इन दोनों हादसों में मासूम बच्चों की जान चली गई। इसके बाद आरटीए विभाग हरकत में आया और बसों की जांच शुरू की है।
फिलहाल जिलेभर में 300 के करीब स्कूलों में 1500 बसें संचालित हैं, लेकिन विभाग ने अब तक केवल 200 के करीब स्कूल बसों की जांच की है। जिनमें से लगभग 50 बसों में खामियां मिल चुकी हैं। अधिकांश बसों में आगे के ब्रेक, पीछे के ब्रेक, इंडिकेटर, हॉर्न, फर्स्ट एड बाक्स आदि में खामियां मिली हैं। अभियान के तहत रविवार को दोबारा सभी स्कूल बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

अब देखना यह होगा कि एक दिन में विभाग की ओर से कितनी स्कूल बसों की जांच की जाएगी। विभाग की ओर से बसों की जांच के लिए रविवार तक का समय निर्धारित किया गया है। देखने की बात यह है कि विभाग की ओर से एक दिन में कितने और स्कूलों की जांच की जाएगी या फिर लीपापोती कर छोड़ दिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को सुबह नौ बजे ही अधिकारियों ने आरटीए कार्यालय में बसों की जांच शुरू कर दी थी। सुबह 11 बजे तक जांच करवाने के लिए 32 बसें की मौके पर पहुंची। इस दौरान बसों को मौके पर चलवाकर देखा और इमरजेंसी ब्रेक, बैक लाइट सहित अन्य सभी जरूरी चीजों की जांच की गई। जिन बसों पर ऑन ड्यूटी नहीं लिखा था, उन बसों पर मौके पर ऑन ड्यूटी लिखवाया गया।

-शनिवार को जांच के लिए 32 बसें आरटीए कार्यालय में पहुंची थीं। सभी बसों की गहनता से जांच की गई। इनमें से छह बसों को रिजेक्ट किया गया। रविवार को भी बसों की फिर से जांच की जाएगी। - शीशपाल, आरटीए सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें