स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन और कोरोना जांच का कार्य लगातार किया जा रहा है, लेकिन फिर भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में शुक्रवार को 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए वहीं 73 व्यक्ति ठीक हुए। जिले में अब तक 5028 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 4687 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में एक्टिव केस 267 हैं। 75 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 143181 व्यक्तियों की सैंपलिंग की जा चुकी है। 2642 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अभी बकाया है।
शुक्रवार को जिले में 2403 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 2249 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। दूसरा टीका 154 व्यक्तियों को लगाया गया। जिला नागरिक अस्पताल में 2393 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव हेतु पहला और दूसरा टीका लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिलावासियों से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगतार जारी है। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।