200 मीटर दौड़ में तन्नू व मटका दौड़ में निर्मला प्रथम
फोटो नंबर-12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव तितरम में शनिवार को संभव संस्था, अध्यापक संघ, जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान युवा सभा व एसएफआई की ओर से महिला खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रमुख समाजसेवी और बैंक प्रबंधक कुमार मुकेश मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दो टीमें बनाई गई थी। रस्साकसी में टीम नंबर दो दुर्गा भाभी प्रथम रही। जबकि 200 मीटर दौड़ में तन्नू, मटका दौड़ में निर्मला ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अंत में सभी विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोच के रुप में डॉ. तेजपाल खटकड़, कुलदीप, माजरा, राममेहर ने अपनी भूमिका अदा की। इस मौके पर निर्मल सिंह, मास्टर रामफल मलिक, शिक्षक एवं युवा समाजसेवी ओम प्रकाश कुंडू, सुनील सरपंच प्रतिनिधि जग्गा सिंह, सुरेश कुमार, सविता कैलरम, कुलदीप, नरेश डिंपल, सावित्री रोहेड़ा मौजूद रहे।