पुलिस ने शराब तस्करी के चार मामलों में चार आरोपी किए काबू
कैथल। अवैध खुर्दे व शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 मामलों में चार आरोपी काबू किए। जिनके कब्जे से कुल 144 बोतल ठेका शराब देशी व अंग्रेजी व तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की गई है। पुलिस पीआरओ रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि पुलिस चौकी क्योड़क प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रामबीर व एएसआई रामनिवास की टीम द्वारा सांय कालीन नाकाबंदी दौरान जब पिहोवा से कैथल की ओर आ रही ऑल्टो कार को रुकने का संकेत दिया गया, तो चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी अमरगढ़ गामड़ी कैथल के रुप में कर ली गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने काबू कर लिया। पीआरओ ने बताया मुहिम के तहत शहर पुलिस के एचसी राजेश कुमार ने आरोपी विकास निवासी रेलवे गेट रैबारिया महौल्ला के कब्जे से 29 बोतल ठेका शराब देशी, थाना राजौंद पुलिस के एचसी करनैल सिंह द्वारा आरोपी ढ़ोला निवासी राजौंद हाल वासी नरवल के कब्जे से 9 बोतल तथा चौकी संगतपुरा पुलिस के एचसी सुनील द्वारा आरोपी सतीश निवासी खेड़ी लांबा के कब्जा में बाबा लदाना से 10 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।