फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अंतिम दर्शन नहीं करवाए तो पत्नी पहुंची पुलिस थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के अंतिम दर्शन नहीं करवाए तो पत्नी पहुंची पुलिस थाने
विज्ञापन

नोएडा में किया कैथल की युवक ने आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुक्रवार को नोएडा में रह रहे कैथल के युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को कैथल में उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था कि पत्नी उसके अंतिम दर्शन न करवाए जाने पर पुलिस थाने पहुंच गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से उसके पति की शक्ल दिखाई गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार ने कैथल निवासी रेनू के साथ करीब 3 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उनकी 3 साल की लड़की भी है। अजय नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। इस बीच पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद रेनू भी अपनी लड़की को लेकर नोएडा पहुंच गई, जहां पर अजय रहता था। वह दूसरे मकान में किराये पर रहने लगी। 2 दिन पहले अजय ने सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि अजय ने रेनू से तंग आकर ही कदम उठाया है। नोएडा पुलिस को इसकी शिकायत भी दी है। शनिवार को कैथल में उसका अंतिम संस्कार करवाया जा रहा था। इसी बीच पति का चेहरा न दिखाए जाने पर पत्नी पुलिस थाने पहुंच गई। इसके बाद महिला को दुर्गा शक्ति टीम एवं सिटी पुलिस की सुरक्षा में श्मशान घाट में ले जाया गया और उसे पति के अंतिम दर्शन करवाए गए। एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर उसके पति के अंतिम दर्शन करवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें