पीएम आज करेंगे किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ
कैथल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वेब कास्टिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करेंगे। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज के भवन में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री किसान योजना के बारे में विशेष जानकारी टेलिकास्ट के माध्यम से दी जाएगी। इसके बाद माननीय प्रधानमंत्री 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में किसानों से बातचीत करेंगे तथा साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री किसान योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लांच किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम टेलिकास्ट के माध्यम से आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में लाभार्थी किसानों को लाइव दिखाए जाएंगे।