अवैध खुर्दों की पुलिस को दें सूचना, की जाएगी सख्त कार्रवाई
नशे के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार को एसपी ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। नशे के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार को एसपी वसीम अकरम ने ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों को अपराधों से सचेत रहने के लिए प्रेरित भी किया।
एसपी वसीम अकरम ने कहा कि यदि जनता तन मन से पुलिस का साथ दे तो नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में फलने फूलने नही दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि नशा दीमक से समान है। जो धीरे-धीरे इंसान को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहकर स्वयं व देश के विकास में पूर्ण सहयोग दें। एसपी ने ग्राम पंचायत को निर्देश दिया कि गांव में कोई भी अवैध खुर्दा न चलने पाए। किसी भी प्रकार के अवैध नशे के कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें। उसके बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सरपंच श्याम सुंदर कौल, अजय शर्मा, राजेंद्र, जगदीश, प्रदीप कुमार, महाबीर, काला, सुरेंद्र, कुलदीप, राजेश कुमार, नरेश कुमार, श्रीचंद फौजी, जिले सिंह, नसीब सिंह, रिंकू सहित समस्त ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।