कक्षा 11वीं के छात्र का अपहरण
कैथल। राजौंद के गांव किच्छाना से 11वीं की छात्र का अपहरण हो गया। युवक के पिता राजा राम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को उसका बेटा अमन स्कूल की कहकर गया था। वह कक्षा 11वीं का छात्र है। उसके बाद वह घर नहीं आया है। जिसका आस पड़ोस व रिश्तेदारों में भी पता किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।