खाद, बीज व दवा की दुकानों पर छापेमारी, सेंपल लिए
फोटो संख्या-42
कैथल। कृषि विभाग ज्वाईंट डायरेक्टर डा. रामप्रताप सिहाग की अगुवाई में विभाग की टीम ने शहर में स्थित खाद, बीज व दवाओं की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। जिसमें दुकानों के स्टॉक, रिकॉर्ड की जांच की गई। साथ ही 12 सेंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
कृषि उपनिदेशक डा. पवन शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से ज्वाईंट डायरेक्टर डा. रामप्रताप सिहाग मंगलवार को कैथल पहुंचे। जहां उन्होंने शहर में स्थित 7 दुकानों की जांच की। जिसमें खाद, बीज व दवाओं के स्टॉक व रिकॉर्ड की जांच की गई। दुकानदारों को कृषि इनपुट बिक्री के संबंध में सरकार की हिदायतों के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान खाद व बीज के 12 सेंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उनके साथ कृषि विशेषज्ञ डा. मुनीष वत्स, क्यूसीआई मनीष शर्मा भी मौजूद थे।