फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल पहले ही संदिग्ध गतिविधियों के कारण डेरा बाता के महंत से ले ली गई थी वितीय पॉवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले ही संदिग्ध गतिविधियों के कारण डेरा बात्ता के महंत से ले ली गई थी वित्तीय पावर
विज्ञापन

गांव की 41 सदस्यीय कमेटी चला रह है डेरे में 2 साल से वित्तीय लेन-देन
5 साल की महंती में डेरा बाबा राजपुरी के महंत ने 1 करोड़ की आमदनी वाले डेरे पर चढ़ा दिया था 2 करोड़ का कर्ज, संदेह के कारण महज खर्च दिया जा रहा था महंत को
ग्रामीणों को अंदेशा, लंबे समय से किया जा रहा था महंत को ब्लैकमेल, इसी कारण चढ़ा था कर्ज
गांव बात्ता में डेरे के महंत की वीडियो वायरल होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बात्ता में डेरे के महंत की गतिविधियों पर गांव के लोगों को पहले ही संदेह हो गया था। जिस कारण दो साल पहले ही महंत से वित्तीय लेन-देन लेकर गांव की 41 सदस्यीय कमेटी बना दी गई थी। जो दो साल से डेरे का लेन-देन संभाले हुई थी। समिति ने महंत द्वारा डेरे पर चढ़ाया हुआ 2 करोड़ रुपये का कर्ज भी उतारा। इस समय डेरे को ज्यादा देनदारी नहीं है। यह जानकारी कैथल में एसपी से मिलने के लिए आए कमेटी सदस्यों ने दी।
विज्ञापन

मोहन राणा, अमित राणा सहित अन्य ने बताया कि 7 साल पहले महंत सोमपुरी को डेरे का महंत नियुक्त किया गया था। 250 एकड़ की मलकीयत वाले डेेरे की सालाना आय करीब एक करोड़ है। लेकिन 2 साल पहले गांव के लोगों को पता चला कि महंत की देखरेख में चल रहे डेेरे में इस समय 2 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। महंत की गतिविधियों पर गांव के लोगों को संदेह हुआ तो गांव के लोगों ने 41 सदस्यीय कमेटी बना दी। जो महंत को केवल खर्च दे रही थी। इसके अलावा पूरा लेन-देन गांव के लोगों द्वारा 2 साल में किया जा रहा है। जिसमें डेरे पर चढ़ गए करीब 2 करोड़ रुपये के कर्ज को उतारा गया। जिसे महंत ने आढ़तियों व अन्य लोगों से लिया था।
लंबे समय से ब्लैकमेल हो रहे हैं महंत : गांव के लोगों को संदेह है कि महंत इस वीडियो को लेकर लंबे समय से ब्लैकमेल हो रहे हैं। यही कारण है कि महंत के 5 साल के कार्यकाल में डेरे में 2 करोड़ की देनदारी हो गई। जबकि आय सालाना एक करोड़ रुपये है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि महंत को पहले कई बार ब्लैकमेल किया गया। लेकिन 2 साल पहले जब महंत के हाथ से लेन-देन छूट गया और महंत को केवल खर्च ही दिया जाता था। तो महंत के पास पैसे नहीं रहे। इसी कारण अब ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति ने महंत की वीडियो को वायरल कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच की मांग अब गांव के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर महीने में चांदनी एकादशी को डेरे में लगता है मेल ा: गांव के लोगों ने बताया कि डेरे को लेकर लोगों में काफी आस्था है। डेरे में हर साल चांदनी एकादशी में मेला लगता है। सालाना मेला दशहरे के अवसर पर लगता है। इस बार यह मेला तीन दिन तक चला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें