फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी नगरपालिका चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी नगरपालिका चुनाव की अधिसूचना जारी
विज्ञापन

फोटो नंबर-37
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी के 16 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पालिका सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि अधिसूचना अनुसार 1 से 6 दिसंबर तक नामांकन पत्र भरें जाएंगे। नामांकन पत्र भरने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का होगा। 2 दिसंबर को अवकाश होने के चलते नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। 7 दिसंबर को साढ़े 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 8 दिसंबर को 11 बजे से लेकर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 8 दिसंबर को 3 बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव निशान आवंटित कर दिए जाएंगे। सचिव ने बताया कि 8 दिसंबर को ही सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूचि प्रकाशित कर दी जाएगी। इसके उपरांत 16 दिसंबर को मतदान होगा। अगर किसी कारण से चुनाव रद्द होते हैं तो 18 दिसंबर को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव करवाए जाएंगे। मतदान का समय सुबह साढ़े 7 से 4 बजे तक होगा। सभी वार्ड के मतों की गणना 19 दिसंबर को सुबह 8 बजे से डीसी द्वारा निर्धारित किए जाने वाले स्थल पर की जाएगी। परिणाम घोषणा भी मतगणना के तुरंत बाद की जाएगी। नोटा को काल्पनिक चुनाव उम्मीदवार के तहत रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें