फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध की स्थिती के अवलोकन के लिए ली थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधी यदि घर छोड़ दिया है तो थाना छोड़ दें थानेदार : एसपी
विज्ञापन

-अपराध की स्थिति के अवलोकन के लिए ली थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों की बैठक
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नवनियुक्त एसपी वसीम अकरम ने सोमवार को कार्यालय में सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों की एक बैठक ली। जिसमें जिला में अपराध की स्थिति का अवलोकन कर उचित दिशा-निर्देश दिए गये। उन्होंने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे यू-ट्यूब, फेसबुक सहित सोशल मीडिया व आधुनिकतम तकनीक में पारंगत रहते हुए अपराधियों बारे समुचित जानकारी जुटाएं। गैंगस्टर व जघन्य अपराधियों पर पैनी नजर रख उनकी धरपकड़ के लिए समुचित प्लानिंग कर रेड डालें। उन्होंने आह्वान किया कि यदि बदमाश घर छोड़ दिया है, तो आप थाना छोड़ दें और उसके पकड़े जाने तक पीछे लगें। किसी भी सूरत में रंगदारी वसूलने वाले गैंगस्टर व अपराधी तत्वों को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा। गैरकानूनी कृत्य में लिप्त अपराधियों को क्षेत्र से पलायन करने के लिए मजबूर करना हमारा प्रथम उद्देश्य रहना चाहिए। क्षेत्र में कोई जघन्य अपराध होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि इससे पूर्व एसपी वसीम अकरम द्वारा क्राइम मीटिंग में पहुंचे सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व सीआईए इंचार्ज का परिचय हासिल कर उनके थाना में दर्ज अभियोगों की जानकारी हासिल करते हुए जघन्य मामलों बारे उचित दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिए कि दिनांक 24 से 26 नवंबर तक समालखा जिला पानीपत क्षेत्र में चलने वाले 71वें संत निरंकारी समागम के दृष्टिगत पुलिस सभी मुख्य मार्गों पर विशेष नाकाबंदी कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करें। आम-जन की सुरक्षा में कोई चूक किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी दौरान पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मुस्तैद रहें। प्रवक्ता ने बताया बैठक में डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार, जिला के सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, सीआईए-1 व टू प्रभारी, ईचार्ज सुरक्षा शाखा तथा कार्यालय पुलिस अधीक्षक के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें