फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर छुट्टी करने के बाद निकले थी लेबर, जाते ही कबाड़ी की दुकान में पटाखे से लगी आग, भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में लगी आग
विज्ञापन

- दिवाली पर छुट्टी करने के बाद निकले थी लेबर, मुश्किल से बचे आस-पास के मकान, दमकल की 3 गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू
दोपहर एक बजे लगी आग, शाम 4 बजे नौ कर्मचारियों ने बुझाई आग
फोटो नंबर-06 व 07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दिवाली के दिन एक पटाखे के कारण प्रताप गेट स्थित कबाड़ी के प्रतिष्ठान में भीषण आग लग गई। जिससे प्रतिष्ठान में रखा हुआ लाखों रुपये का कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की 3 गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आस-पास के मकान भी मुश्किल से बच सके। त्योहार के दिन मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी।
कबाड़ी स्टोर संचालक पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अशोक मल्होत्रा ने बताया कि दिवाली के दिन दोपहर एक बजे सभी लेबर छुट्टी करने के बाद घर चले गए। उसके चंद मिनटों के बाद किसी जलते हुए पटाखे की चिंगारी से यहां रखे हुए कबाड़ के सामान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 बजे तक आग पर मुश्किल से काबू पाया गया। कबाड़ी के प्रतिष्ठान में लगी आग से लाखों रुपये से सामान जलकर राख गया है। उसकी दुकान में हर रोज 20 हजार रुपये के सामान आता है। इस समय छह गाड़ियों का माल रखा हुआ था। जो जलकर राख हुआ हो गया। जिससे उसे करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे लगी आग, शाम 4 बजे तीन गाड़ियों के नौ कर्मचारियों ने बुझाई आग : दोपहर करीब एक बजे पटाखे के कारण आग लग गई थी। जिस पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों मौके पर ही पहुंची। जिस पर करीब तीन घंटे में नौ कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कबाड़ी के प्रतिष्ठान में लगी आग को बुझाने में तीन से अधिक घंटो का समय लगा। इस आग को बुझाने में एक मोटरसाइकिल को भी लगाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग के कारण धुएं का गुबार उठता हुआ दिखा और मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी। वहीं आस-पास के मकानों को भी एक बार तो खतरा पैदा हो गया था।
कोटड़ा में भी जले पराली के कूप : वहीं दिवाली के दिन गांव कोटड़ा में भी पटाखे के कारण पराली के कूप जल गए। जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें