रोडवेज कर्मियों के समर्थन में बिजली कर्मचारियों द्वारा शुरु की गई हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
लोगोंको हुई परेशानियां
फोटो नंबर-17,34,22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज कर्मियों के समर्थन में आए बिजली कर्मचारियों द्वारा शुरु की गई हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इसके साथ ही शिक्षकों ने भी सरकार के खिलाफ जमकर कोसा। महासंघ के अह्वान पर शुरु हुई बिजनली कर्मचारियों की हड़ताल के तहत एचएसईबी के सर्किल प्रधान शमशेर दहिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हनुमान वाटिका में एकत्रित होकर रोडवेज की हड़ताल का समर्थन दिया। दहिया ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांग जायज है व हम उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। इनके अलावा सचिव विक्रम, केंद्रीय परिषद मे चीफ ऑर्गेनाइजर कुलदीप नैन, जोनल संगठन कर्ता रिषिपाल, रामकुमार बनवाला, स्वर्ण सिंह, हरदीप सिंह, संदीप कुमार, रमेश नैन, अनिल कुमार, कुलदीप शर्मा व अन्य साथियों ने पूरजोर समर्थन दिया। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। उनका कोई भी कार्य नही हो पाया। वे अपने कार्य करवाने के लिए पूरा दिन भटकते रहे। दूसरे दिन भी करीब दो हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
वहीं अन्य कर्मचारी पिहोवा चौक स्थित बिजली घर के प्रांगण में इकटठा हुए। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान इकबाल व संचालन यूनिट सचिव दिलबाग सिंह ने किया। इकबाल ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी निति छोड़कर रोडवेज तालमेल कमेटी को बुलाकर कर्मचारियों से बातचीत करे। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार रोडवेज को निजी हाथों में सौंपना चाहती है जिसको कर्मचारी कतई सहन नहीं करेंगे। बलराज धीमान ने कहा कि जब तक सरकार 720 बसों के फैसले को वापिस नहीं लेती तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर यूनिट प्रधान इकबाल, कर्मसिंह, राजेश रोहेड़ा, शीशपाल, जंगीर सिंह, राकेश कौशिक, सौरभ कौशिक, नीरज कुमार, रोहताश शर्मा, कमल, फूल सिंह, राजेंद्र, जयपाल, नफे सिंह, कुलदीप, ओमप्रकाश, राजेश, सतीश, रमेश व रामकुमार मौजूद रहे।
डीईओ व डाईट में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर रोष जताया
कैथल। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीयल स्टाफ एसोसिएशन द्वारा प्रधान राजेंद्र ढुल की अध्यक्षता में रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। जिसमें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी व डाइट कैथल के लिपिकों ने काली पटटी बांधी। जिला प्रधान ने बताया कि हरियाणा सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में रोडवेचज के कर्मचारियों की जो हड़ताल जारी है वह केवल रोडवेज के कर्मचारियों के हित के लिए नहीं है यह हड़ताल जन हित में जारी है। इस अवसर पर विनोद, सुरेश, अनिल, संतरो, दिनेश, धर्मपाल, बलकार, राजकुमार, फारूख, राजेश, अनिल, प्रवीन थरेजा, कृष्ण गोपाल, सतीश, सरोज, अनिता, प्रवीन व कुलदीप मौजूद रहे।
सरकार के खिलाफ जमकर गरजे बिजली कर्मचारी
पूंडरी। पूंडरी बिजली बोर्ड की यूनिट व सभी सब यूनिटों की दुसरे दिन की हड़ताल जिला कोषाध्यक्ष महासंघ कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई व मंच का संचालन वरिष्ट उपप्रधान धर्मपाल जेई ने किया। यूनिट प्रधान सतबीर सिंह, सचिव राकेश कुमार ने कहा की हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन ने भी फैसला लिया है कि हरियाणा की इस तानाशाही सरकार के द्वारा रोडवेज को निजी हाथों में बेचा जा रहा है, जोकि किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रामकुमार, जेई बलवान सिंह सलोंकी, बलबीर सिंह गुम्बर, जितेंद्र बाकल, सतबीर सिंह, महेंद्र कुमार, अंकित जेई, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, अंकुर सिंह, राजेश कुमार, चंद्रपाल, सुनिल, मनोज कुमार, रमेश कुमार, दर्शन सिंह, रजनीश, राजबीर, हंसराज, संजीव कुमार, अनिल कुमार, सुरजीत सिंह, महाबीर सिंह, लाभ सिंह, राकेश कुमार, रोशन लाल, हरी किशन एवं अन्य कर्मचारी भारी सख्यां में मौजूद रहे।
हरियाणा गवर्नमैंट पीडब्ल्युडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन ने भी रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में की बैठक
फोटो नंबर-24
पूंडरी। हरियाणा गवर्नमैंट पीडब्ल्युडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की बैठक प्रांतीय प्रेस सचिव सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया गया। बैठक में महाबीर सिंह, जिला प्रधान तारागढ़, जसवंत सिंह ब्रांच प्रधान, केशव, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, अमरनाथ कैत, पवन कुमार शर्मा, सोहनलाल, रामकुमार वर्मा, शेर सिंह, ईश्वर सिंह, विजय कुमार व राय सिंह भी मौजूद थे।
फोटो नंबर-30
सीवन। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में एचएसईबी वर्कर यूनियन के अन्तर्गत सीवन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल की अध्यक्षता यूनिट प्रधान रमेश कुमार, मंच संचालन पूर्व सब यूनिट सचिव अनिल ने किया।
राजौंद में भी हुई बैठक
राजौंद। सब डिविजन प्रांगण में सब यूनिट के कर्मचारियों की बैठक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनिट कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हरिसिंह, सुनील, ओमप्रकाश, मुकेश, मनजीत, रामकरण, धर्मबीर, अनिल, कृष्ण, सुनील, मनोज, शमशेर, वीरेंद्र, कुलदीप, मनजीत सहित कर्मचारी मौजूद थे।