सुरजेवाला ने दी नवरात्र व महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व मौजूदा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्र व महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व मां-दुर्गा की अवधारणा भक्ति और परमात्मा की शक्ति की पूजा का सबसे शुभ और अनोखा अवधि माने जाने वाला उत्सव है। यह पर्व आत्म निरीक्षण और शुद्धि का भी है। पारंपरिक रूप से नए उद्यम शुरू करने के लिए शुभ और धार्मिक समय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में व्यक्ति जब अहंकार, क्रोध, वासना और अन्य बुराई प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त कर लेता है तो वह एक शांति का अनुभव करता है।