फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने कहा-अधिकारी भेज कर सेना मुख्यालय से लिया जाएगा लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी भेज कर सेना मुख्यालय से लिया जाएगा लेटर : डीसी
विज्ञापन

- शहीद राजेश पूनिया की मां व परिवार को मदद न मिलने का मामला
कहा- लेटर मिलते ही जारी कर दी जाएगी 50 लाख रुपये की राशि

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इलाज के लिए पैसों से मोहताज शहीद राजेश पूनिया की मां व परिवार को मदद न मिलने पर डीसी ने शीघ्र ही सहायता का आश्वासन दिया है। डीसी ने कहा कि वे दिल्ली सेना मुख्यालय से लेटर मिलते ही परिजनों को सरकार की नीति अनुसार 50 लाख रुपये की मदद जारी कर दी जाएगी। वहीं विधायक कुलवंत बाजीगर ने भी डीसी से बात कर परिवार को शीघ्र मदद देने को कहा।
विदित रहे कि पिछले माह 18 अगस्त को जम्मू एवं कश्मीर में शहीद हुए राजेश की शहादत के बाद सरकार द्वारा उसे 50 लाख रुपये की मदद दी जानी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी उन्हें भोग के दिन सारी मदद दे दी जाएगी। लेकिन अभी तक भी यह मदद नहीं दी जा सकी है। शहीद की मां कृष्णा देवी उसी दिन से डिप्रेशन से नहीं उभर पा रही हैं। उसके भाई रामपाल ने बताया कि उसकी मां का कैथल के निजी अस्पताल से इलाज करवाया जा रहा है। अभी तक उन्हें मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सेना द्वारा जारी किया जाने वाला प्रमाण पत्र न मिलने के कारण यह देरी हुई है। शीघ्र ही यह पत्र हासिल कर परिवार को आर्थिक मदद दे दी जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहीद की माता कृष्णा देवी के इलाज का प्रबंध करें, ताकि परिवार को कोई परेशानी न हो।
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि उन्होंने डीसी से बात की है। इसके लिए वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। साथ ही गांव में 80 लाख रुपये से शहीद स्मारक व पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि अंबाला व सोनीपत में शहीदों को लेकर स्थिति ज्यादा स्पष्ट थी। राजेश के मामले में सेना से पत्र जारी होने के बाद ही केस बनाकर जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। इस बारे में डीसी से बात हो गई है। वे किसी को भेजकर सेना मुख्यालय से पत्र जारी करवाएंगे। इसके बाद ही यह मदद राशि जारी करवाई जा सकेगी। फिलहाल पेंशन के कागजात बनाकर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें