मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से लगाया शिविर
फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को गांव बिछियां में जागरूकता शिविर लगाया। विधानसभा क्षेत्र 15 गुहला के बीएलओ सुपरवाइजर प्राध्यापक राजा सिंह झींजर ने लोगों को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हम अपने आप को एक सक्षम और जागरूक मतदाता समझें तथा स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करें। सुपरवाइजर झींजर ने कहा कि उपमंडल निर्वाचन पंजीयन अधिकारी गुहला की ओर से नई वोट बनवाने, वोटों केेे शुद्धीकरण या रिहाइस स्थान बदल चुके मतदाताओं की वोट बदलवाने की हर बूथ पर समुचित व्यवस्था करवाई गई है ताकि हर मतदाता अपने अधिकार और कर्तव्यों को पहचान कर 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य में सहयोगी साबित हो सके। बिछियां गांव के बूथ नंबर 119 के बीएलओ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्र पर बैठने के साथ-साथ घर घर जाकर वोटों का कार्य जारी है। इस अवसर पर सरपंच राममेहर बांगड़, पृथ्वी नंबरदार, जूनी देवी, भूरो देवी, पलाराम, कंवर भान, ओम प्रकाश, बीरा राम, ईश्वर शर्मा, कृष्ण, अजमेर सिंह, सेवाराम पंच, सुखविंद्र, पंच सतनारायण, पंच सुनीता देवी, पंच नीति देवी मौजूद रही।