फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पानी की समस्या, एसडीएम से मिली फ्रेंडस कालोनी की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं बोली, मैडम पानी की सुविधा नहीं है, तीन माह से हो रही हैं परेशान
विज्ञापन

बार-बार गुहार के बावजूद नहीं पहुंच रहा पानी, पार्षद ने भी कहा-पेयजल के कारण परेशानी
जनस्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा सुनवाई
फोटो संख्या-1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फ्रैंडस कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या के कारण कॉलोनी वासी परेशान हैं। तीन माह से पानी की कमी के बीच काफी दिक्कत आ रही है। इसी समस्या से परेशान महिलाएं शनिवार को एसडीएम कमलप्रीत कौर से मिलीं और समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं सुनीता शर्मा, दरसो, फूलो देवी, सोना चौधरी, रोशनी, कमलेश शर्मा, बाला, संतोष, रेखा शर्मा, पालो, चांद कौर ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या तीन महीनों से बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले पानी सुबह चार बजे से आठ बजे तक आता था। फिर उसके बाद रात को दो से अढ़ाई बजे आने लगा। उन्होंने बताया कि वह समय भी बदल दिया। अब पानी आना बिल्कुल बंद हो गया। जिस कारण दिनचर्या के सामान्य काम भी नहीं हो पा रहे हैं। वे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उनकी मांग है कि इस समस्या की ओर ध्यान दिया जाए। महिलाओं के साथ पार्षद गौरव भी थे। उन्होंने भी समस्या के समाधान का आग्रह किया। इसके बाद एसडीएम ने कहा कि वे पता करवाएंगी कि समस्या क्यों है? जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें