अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट पर बुधवार देर रात को शराब ठेकेदार के चालक को स्कूटी सवार बदमाशों की ओर से उसकी हत्या करने के बाद वीरवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। गोली लगने के बाद चालक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले की जांच में सीआईए की दो टीमों को लगाया गया है। वीरवार को पुलिस की ओर से कब्जे में ली गई स्कूटी में से गोली का छर्रा भी बरामद किया गया है। मृतक संदीप गांव खरल का निवासी है।
डेढ़ माह पहले ही नौकरी पर लगा था
संदीप के बड़े भाई सुखदेव ने बताया कि उसके छोटे भाई की किसी भी प्रकार से किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। उसने कहा कि रुपयों के लिए कुछ बदमाशों ने उस पर गोलियां दाग दीं। उसने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग भी की। उसने बताया कि वह दो भाई हैं और संदीप सबसे छोटा है। उसने बताया कि उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची भी है।
शराब ठेकेदार जयभगवान ने बताया कि रोजाना तेजी मान चौक पर स्थित ठेके पर सभी ठेकों के कैश एकत्र किया जाता है। उन्हें यह अंदेशा है कि कोई उन पर पिछले कुछ दिनों से निगरानी कर रहा होगा। इस कारण उन्होंने रुपयों के लालच में ऐसा करने की सोची।
सिटी थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि मर्डर के मामले की जांच पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए सीआईए की दोनों टीमों को लगाया है। इसके साथ ही सिटी पुलिस भी इसमें शामिल है। हत्या की धारा लगाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सीआईए टीम को शराब ठेकेदार के चालक की हत्या की जांच
परिजनों ने कहा, बिना रंजिश के रुपयों के लालच में की हत्या
फोटो नंबर-34 से 37