फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला के निर्देश पर संस्था सदस्यों के साथ शहर में करवाई फोगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शुरू हुई फॉगिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में लगातार बढ़ते जा रहे डेंगू व वायरल बुखार से निपटने के लिए अब कांग्रेस समर्थक पार्षद आगे आए हैं। पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला के निर्देश पर कांग्रेस समर्थक पार्षदों ने ट्रैक्टर के माध्यम से शहर के कई वार्डों में फॉगिंग करवाया। सुदीप सुरजेवाला ने मंत्री आवास से फॉगिंग ट्रैक्टर को रवाना किया। उन्होंने कहा कि 2-3 दिनों तक पूरे शहर में मच्छर मारने का स्प्रे का काम पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेश जागलान, नगर परिषद पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, पार्षद वीरेंद्र बिल्लू, पूर्व पार्षद जोगिंद्र सैनी,पूर्व पार्षद कैप्टन जयबीर सिंह, दीक्षित गर्ग, राजन सेठ, पार्षद प्रतिनिधि शमशेर फौजी, सोनू सेठ, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवन्ती, मुरारी सिंह, अनिल गुर्जर, मेजर सैन, कुलदीप कुतुबपुर आदि मौजूद रहे।
पार्षद वीरेंद्र बिल्लू ने बताया कि पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला के निर्देश पर शहर के वार्ड नंबर 20, 23, 28 व 29 में फोगिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष वार्डों में भी यह काम शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने किया स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी पालन करने का आह्वान
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने जिला वासियों का आह्वान किया है कि वे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व जापानी बुखार के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। जिलावासी सतर्क रहें तथा भयभीत न हों। जिला प्रशासन द्वारा इन बीमारियों से बचाव के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं तथा फोगिंग करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इन बीमारियों से बचने के लिए हिदायतें जारी की गई हैं तथा विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार इन बीमारियों से बचाव के लिए यह अनिवार्य है कि मच्छरों को पनपने से रोका जाए।
इन बातों का ख्याल रखें : लोग अपने घरों केे आसपास पानी इक्ट्ठा न होने दें। घरों के पास स्थित खाली प्लाटों में खड़े व्यर्थ पानी में कटा हुआ काला तेल डालें, घरों में रखे हुए कूलरों, पानी की टंकियों, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तनों को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। फ्रिज में गैस के कंप्रेसर के ऊपर व्यर्थ पानी की निकासी के लिए लगी हुई ट्रे को भी एक सप्ताह में एक बार अवश्य खाली कर दें। घरों की छतों व आंगन में रखे हुए बेकार टायरों, व्यर्थ में रखी हुई पेय पदार्थों की खाली बोतलों को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि इनमें पानी इक्ट्ठा न हो। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले वस्त्रों का प्रयोग करें। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा बाजार में उपलब्ध मच्छर भगाओ क्रीम, कार्ड, कॉयल का प्रयोग करें।

पाई में संदिग्ध डेंगू का प्रकोप
पाई। संदिग्ध डेंगू की बीमारी फैलने से दहशत का माहोल बना हुआ है, हर घर में कोई ना कोई इस की गिरफ्त में है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिनों के लिये एक वरिष्ठ चिकित्सकों टीम बैठाई जाये। ग्रामीण राजा, महावीर, जितेंद्र, राजेश ने बताया कि उनकी गली के आठ मकानों में ही दर्जनों लोग डेंगू की गिरफ्त में है। पूरे गांव में आधे से ज्यादा लोग डेंगू व वायरल की बीमारी की गिरफ्त में है। उन्होंने बताया कि उनकी बैंक वाली गली में ही प्रिंस, मियां सिंह, दिव्या, एलिसा, सोनिया, जितेंद्र, नन्हा, सुमित, अजमेर, रितू, बबीता, विनय, रामपाल, जोगिन्द्र, सुशील, सुमित, राजा, दिलबाग, सुभाष, खुशीराम संदिग्ध डेंगू की चपेट में है। पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस बीमारी को देखने के लिये कोई लैब नहीं है। उधर, गांव के सरपंच धर्मवीर ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से कैथल सीएमओ को भी इस बारे में अवगत कराया हुआ है। पंचायत को केवल फॉगिंग के लिये दवा दी हुई है और पंचायत अपने खर्चे पर फॉगिंग करवा रही है। गांव का कुछ भाग अब भी फोगिंग होने से बाकी है।
सीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों व नगर पालिकाओं को फॉगिंग के लिये मशीनें, दवाईयां तथा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब फॉगिग करवाने की जिम्मेवारी उनकी बनती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आदेश दिये हुये हैं कि मरीज बीमारी के अनुसार घर या अस्पताल में भेजा जाये। वैसे यह गम्भीर बीमारी नहीं है, लोग इससे न घबराये।
विज्ञापन

कैथल में मां सरस्वती जागरण मंडल ने भी शुरू किया अभियान : शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए माँ सरस्वती जागरण मंडल ने भी डेंगू से बचाव के लिये अभियान शुरू किया है। समिति द्वारा शहर के सभी वार्डों में डेंगू बचाव के लिए दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। संस्था के प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि समिति द्वारा लगातार 5 दिन में सारे कैथल शहर को कवर किया जाएगा। इस अवसर पर रिंकू सैनी, अमन, सेठी सैनी, राजेश, अरुण, काली, विजय, समीर ने भी सहयोग किया।


पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला के निर्देश पर संस्था सदस्यों के साथ शहर में करवाई फोगिंग
कहा-पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला के निर्देषों पर वार्ड नंबर 20, 23, 28 व 29 में हो चुका है फोगिंग का काम पूरा
पूरे शहर में करवाई जाएगी फोगिंग
दूसरी ओर डीसी ने किया लोगों का आहवान-स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी का पालन करें
सुदीप सुरजेवाला ने शुरू किया शहर में स्प्रे मशीन को रवाना
फोटो संख्या-12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें