फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाईन फ्लू की चपेट में आने से पूर्व पार्षद आशा रानी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से पूर्व पार्षद की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खरादिया मोहल्ला निवासी पूर्व पार्षद आशा रानी की स्वाइन फ्लू के कारण चंडीगढ़ पीजीआई में रविवार को मौत हो गई। उन्हें 17 सितंबर को बुखार हुआ था। इसके बाद से लगातार इलाज चल रहा था। जिले में स्वाइन फ्लू के कारण इस सीजन की यह दूसरी मौत है। साथ ही 8 लोगों को यह रोग पॉजिटिव पाया जा चुका है। मृतका के घर मातम का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
खरादिया मोहल्ला निवासी आशा रानी इस वार्ड में पूर्व पार्षद रही हैं। बुखार होने पर शुरू में स्थानीय अस्पतालमें उनका इलाज चला। हालात गंभीर होने के बाद हुडा सेक्टर 20 के निकट स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजन मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां से भी आराम नहीं मिला तो परिजन उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले गए।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से जिले में दूसरी मौत : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। इससे पूर्व क्योड़क में एक महिला की मौत हुई थी। वहीं 8 लोगों को इस रोग की इस सीजन में पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


ये हैं स्वाईन फ्लू के कारण : 1. संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से
2. संक्रमित वातावरण में रहने से
3. स्वाइन फ्लू के मरीज के किसी भी तरह से संपर्क में आने से।
4. हवा में वायरस के कारण यह रोग फैलता है
5. ज्यादातर उम्र दराज मरीज इसके शिकार हैं।

स्वाइन फ्लू के लक्षण : 1. खांसी, जुकाम, बुखार, आंखों में दर्द, छींक आना, नाक बहना

सावधानी : 1. जब भी घर जाएं तो घर में घुसने से पहले मुंह पर हाथ न लगाएं।
2. जब भी घर जाएं तो साबुन से हाथ धोएं
3. पानी के गरारे करें
4. लक्षण मिलने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लेकर इलाज करवाएं
5. जिला अस्पताल में टैमीफ्लू दवा निशुल्क उपलब्ध है।

आशा रानी को स्वाइन फ्लू था जिस कारण उनकी पीजीआई में मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस रोग से निपटने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है। टैमीफ्लू नामक दवा यहां निशुल्क उपलब्ध है।
शमशेर सिंह, जिला महामारी अधिकारी

- जिले में स्वाइन फ्लू के कारण इस सीजन की दूसरी मौत, 8 लोगों को पाया जा चुका है पॉजिटिव

फोटो संख्या-16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें