फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 12 सेंटरों में दो बार फ्री होता है गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 12 सेंटरों में दो बार फ्री होता है गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह लगाने जाने वाले जांच शिविर का आयोजन शनिवार को नागरिक अस्पताल में किया गया। शिविर का उद्घाटन डा. अशोक चौधरी ने किया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की अतिरिक्त जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा की गई। सीएमओ ने बताया कि इस जांच में डाक्टरों के अतिरिक्त नर्सें और स्वास्थ्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर लगाए जाते हैं। आईएमए की तरफ से भी उन्हें भरपूर सहयोग मिलता है। इस प्रकार के शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी लगाए जाते हैं। इसके लिए कैथल में 10, चीका में दो तथा कलायत व ढांड में एक एक अल्ट्रासाउंड सेंटरों से अनुबंध किया गया है। गर्भावस्था के दौरान इस सेंटरों पर दो बार फ्री अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए आई गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाती है। इस मौके पर डा. सोनाली, डा. ओमप्रकाश, डा. हमीता, डा. संदीप जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें