फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली निर्माण में भारी गोलमाल की आंशका

विज्ञापन
विज्ञापन
गली निर्माण में भारी गोलमाल की आशंका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गलियों के निर्माण में हो रहे गोलमाल की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने निगरानी समिति के सदस्यों के साथ नगर की विभिन्न नवनिर्मित गलियों का जायजा लिया। गली निरीक्षण के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए जिन्हें खुद अपनी आंखों से देखकर भाजपा नेता दंग रह गए। बिना कंकरीट डाले ही गलियों में ब्लाक्स लगाए गए है। धर्मपाल शर्मा ने कहा कि कलायत में विकास कार्य चरम पर है परंतु विकास के नाम पर गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निगरानी समिति के सदस्य रविन्द्र धीमान व संजीव राणा ने बताया कि नगरपालिका द्वारा शहर की अनेक गलियों के निर्माण व मरम्मत के लिए टेंडर अलाट किए गए है। परंतु निर्माण एजेंसी द्वारा इनके निर्माण में गोलमाल की अनेक बातें सामने आई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा के नेता धर्मपाल शर्मा ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 8,11, गोगा माड़ी वाली गली व अस्पताल को जाने वाली गली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गली निर्माण में अनेक खामियां पाई गई। संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनके सैंपल लिए गए। इस अवसर पर मेनपाल राणा, राजू कौशिक, श्रवण देवबन, मोती गर्ग व नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें