वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगी योजनाओं की समीक्षा
कैथल। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता 23 जून को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पीएनडीटी, एमटीपी, पोकसो अधिनियम, आवारा पशु प्रबंधन, खुले में शौच मुक्त, राजस्व न्यायालयों की निगरानी प्रणाली, सीएम विंडो सहित अन्य विषयों एवं सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों के क्रियांवयन की समीक्षा करेंगे। डीसी संजय जून ने बताया कि डा. राकेश गुप्ता 23 जून को प्रात: 8 बजकर 45 मिनट पर विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ पीएनडीटी, एमटीपी, पोकसो अधिनियम के क्रियांवयन की समीक्षा करेंगे।