फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों पर अनुदान देगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियों पर अनुदान देगा विभाग
विज्ञापन

कैथल। जिला उद्यान अधिकारी डा. जगफूल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग एससीएसपी तथा आरकेवीवाई योजनाओं के तहत मशरूम, वाक इन टनल, सब्जियों की फसलों पर स्केटिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा इनकी खेती पर अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है।
एससीएसपी योजना वर्ष 2017-18 के अंतर्गत कैथल जिला में दो हजार मशरूम ट्रे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा सब्जियों की फसलों पर स्केटिंग का 10 यूनिट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मशरूम की प्रत्येक ट्रे पर 270 रुपये तथा सब्जियों की फसलों पर स्केटिंग पर 28 हजार 125 रुपये प्रति यूनिट अनुदान राशि दी जाएगी। मशरूम की ट्रे पर एक लाभार्थी अधिकतम 100 ट्रे पर अनुदान राशि प्राप्त कर सकता है। सब्जियों की फसलों पर स्केटिंग के मामले में एक लाभार्थी अधिकतम 4 कनाल एक यूनिट पर स्केटिंग लगा सकता है। इसी प्रकार वाक इन टनल का एक हजार वर्ग मीटर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें 540 रुपये प्रति वर्ग मीटर पर अनुदान राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरकेवीवाई योजना वर्ष 2017-18 के अंतर्गत जिला में सब्जियों की फसलों प स्केटिंग का कुल 8 एकड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें 31 हजार 250 रुपये प्रति एकड़ पर अनुदान राशि दी जाती है। एक लाभार्थी अधिकतम एक एकड़ तक अनुदान राशि प्राप्त कर सकता है। बेल वाली सब्जियों में स्केटिंग लगाने पर किसान अधिक से अधिक आमदनी प्राप्त कर सकता है। इन योजनाओं के अंतर्गत पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर विभिन्न मदों की स्वीकृति जारी की जाती है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, कैथल, कलायत, चीका एवं राजौंद के उद्यान विकास अधिकारी कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें