फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुपर 100 लेवल 1 की परीक्षा में 3131 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Thu, 12 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सरकार की महत्वाकांक्षी शैक्षणिक पहल हरियाणा सुपर-100 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए लेवल-1 प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए जिले में 3988 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3131 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

गुहला-चीका खंड के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक पंजीकरण कराया, जबकि कलायत खंड में सबसे कम पंजीकरण दर्ज किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। प्रदेशभर में 178 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ करवाई गई।
विज्ञापन


परीक्षा का स्वरूप वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) रहा। इसमें कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिनका कुल अंक भार 200 निर्धारित था। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू की गई। प्रश्नपत्र में गणित विषय से

संबंधित प्रश्न शामिल थे, जिनकी जानकारी विद्यार्थियों को पूर्व में ही दे दी गई थी। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की गई।

लेवल-2 के लिए होगा चयन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि लेवल-1 परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का चयन लेवल-2 (जिला स्तरीय परीक्षा) के लिए किया जाएगा। लेवल-2 परीक्षा प्रत्येक जिले में आयोजित होगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थी लेवल-3 के लिए हरियाणा सुपर-100 कैंपस, कुरुक्षेत्र में आमंत्रित किए जाएंगे, जहां उन्हें विशेष रेजिडेंशियल अकादमिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क उच्च स्तरीय तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


पारदर्शिता के साथ हुई परीक्षा : डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि हरियाणा सुपर-100 योजना मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें