1केएलटी2: श्री कपिल मुनि रोड पर निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु
कलायत। शनिवार नगर कलायत में श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री कपिल मुनि मंदिर से एक भव्य निशान यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। श्री श्याम परिवार के सदस्य नरेश गुप्ता और अनिल राठी ने बताया कि सुबह 8 बजे शुरू हुई यह निशान यात्रा श्री कपिल मुनि मंदिर से शुरू होकर यादव बस्ती, कुलवंत नगर और सैनी बस्ती होते हुए वापस मंदिर पहुंची। निशान यात्रा के दौरान भक्तजन शिव चौक से निशान (झंडा) लेकर नंगे पैर चले और डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर जयकारों के साथ झूमते रहे। महोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम का जन्मदिन मिल्क केक काटकर मनाया गया। इसके बाद करीब 31 किलो मिल्क केक प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस दौरान मंदिरों में बाबा का शृंगार कर भोग लगाए गए। भजन संध्या के साथ विशाल भंडारे हुए। संवाद