फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में योग रिहर्सल में 300 विद्यार्थियों ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन में योग रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। रिहर्सल का उद्देश्य 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना और प्रतिभागियों को योगाभ्यास के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास किया। रिहर्सल के दौरान सीवन के बीडीपीओ अनुज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और योग दिवस के लिए किए गए प्रबंधन और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य नरेश ढुल, डॉ. प्रदीप और उनकी पूरी टीम की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें