कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के खेल प्रशिक्षण केंद्र में स्टार कबड्डी लीग की ओर से राज्यस्तरीय प्रो- कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को ट्रायल लिए गए। इसमें प्रदेश भर से लगभग 300 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नवंबर में पंचकूला में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्टार कबड्डी लीग प्रतियोगिता के आयोजक अशोक गोयल ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रो- कबड्डी के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगा वह राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में कई स्थानों पर ट्रायल होगा। पूरे देश में ट्रायल होने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाएगा। शनिवार को हुए ट्रायल में प्रदेश भर के लगभग 300 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया है। इस मौके पर प्रतियोगिता आयोजक अशोक गोयल, मनोज ढुल, परमजीत हुडा सहित प्रदेश भर से खिलाड़ियों के साथ आए कोच मौजूद रहे।