फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर से 30 वर्षीय युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की एक कॉलोनी से करीब 30 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के साथ घर की अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने भी गायब मिले। घटना के समय युवती के माता-पिता अपने-अपने काम पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर युवती नहीं मिली तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को काम से लौटे तो युवती घर पर नहीं मिली। इसके बाद अलमारी की जांच की तो उसमें रखे करीब 15 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने भी गायब मिले। परिजन ने अपने स्तर पर युवती की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली है। लापता होने पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें