ढांड। ढांड की अनाज मंडी से अभी तक 30 हजार 700 एमटी पीआर धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जा चुका है। जिसमें से 20 हजार 416 एमटी धान का उठान किया जा चुका है। यह जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर नीरज ने दी है।
उन्होंने बताया कि मंडी में धान खरीद पूरे जोर-जोर से चल रही है। खरीद के बाद धान की उठान का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। जिससे किसानों को मंडी में धान डालने में परेशानी ना आए। इंस्पेक्टर ने कहा कि खरीदे गए माल का भुगतान किसानों के खाते में साथ के साथ किया जा रहा है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। इंस्पेक्टर ने किसानों का आह्वान किया है कि मंडी में धान की फसल साफ-सुथरा, सुखाकर आए, ताकि बेचने में कोई परेशानी ना आए। संवाद