फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सेकेंड के लिए ट्रिप हुई बिजली और बच गई तीन लोगों की जान

Thu, 14 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गुहला-चीका
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सिर्फ आधे मिनट के लिए बिजली ने झपकी मारी और 3 लोगों की जाने बच गई। देवी लाल पार्क के सामने रोड पर कार व मोटर साइकिल को पास पास लगाकर आपस में बातचीत कर रहे 3 लोगों पर 11 हजार वोल्टेज की तार गिर गई थी। बिजली की फुर्ती से तीनों लोग अपने अपने वाहनों से दूर उछले इतनी देर में फिर लाइट आ गई और मोटर साइकिल को आग लग गई। हादसा वीरवार को दोपहर का है।

संजय बस्ती निवासी शमशेर सिंह धर्मछौत अपनी मोटरसाइकिल से पार्क रोड से होते हुए पिहोवा रोड की तरफ जा रहे थे तो सामने से उन्हें चीका गांव निवासी राजेंद्र शर्मा की कार आती दिखाई। आपसी पहचान के चलते दोनों ने सड़क की साइड में अपने वाहन लगा लिए तथा आपस में बातचीत करने लगे। मोटरसाइकिल पर सवार शमशेर सिंह ने बताया कि उसने अपने दोनों पैर मोटर साइकिल के रबड़ वाले पैडलों पर रखे हुए थे और दाईं बाजू कार के आधे खुले शीशे पर टिकाकर कार में बैठे अपने मित्र राजेंद्र शर्मा से बातें करने में मशगूल था कि तभी उसने देखा कि ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज वाली मेन लाइन की एक तार टूटी और उसके कंधे पर आ गिरी।
विज्ञापन


शमशेर ने बताया कि एक क्षण के लिए डर के मारे उसके शरीर से झुरझुरी सी उठी लेकिन साथ की साथ संभलते हुए उसने कार में बैठे राजेंद्र शर्मा व उनके पुत्र शुभम शर्मा को तुरंत कार से उतरने के लिए कहा। वो दोनों उतर गए तो शमशेर भी कंधे से तार को एक झटका मारते हुए उछलकर दूर कूद गया। शमशेर ने बताया कि यह खुशकिस्मती ही थी कि वह तो तार की चपेट से दूर जमीन पर गिर गया लेकिन तभी बिजली आ गई और मोटर साइकिल धू धू करके जलने लगी।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम गुहला कमलप्रीत कौर भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पालिका सचिव बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी घटना स्थल पर बुला लिया। एसडीएम ने ढीली व टांके लगी खस्ताहाल तारों को लेकर बिजली कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर हादसे की जद में आए तीनों लोग समझदारी न दिखाते तो उनकी जान भी जा सकती थी। एसडीएम ने बिजली कर्मियों को जल्द से जल्द तमाम खस्ताहाल तारों को बदलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


फायर बिग्रेड ने बुझाई आग
मौके पर पहुंचे नगर पालिका सचिव कुलदीप सिंह मलिक ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुला लिया तथा मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाया। तब तक मोटरसाइकिल के दोनों टायर ट्यूब जल चुके थे इंजन व सीट को भी नुकसान पहुंच चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें