संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के राजकीय विद्यालयों के 30 मेधावी विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित सुपर 100 कार्यक्रम के लिए हुआ है, जबकि 9 वेटिंग लिस्ट में हैं। चयनितों को विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नि:शुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी, जहां उन्हें आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय तैयारी करवाई जाएगी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि सुपर 100 जैसी योजनाएं विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने का कार्य कर रही हैं।
कुरुक्षेत्र कैंपस में कल पहुंचना अनिवार्य
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थियों को 13 मई 2026 को सुबह 9 बजे अपने माता-पिता या अभिभावकों सहित सुपर 100 कैंपस, गांव बारना, ढांड रोड, कुरुक्षेत्र (टेरी कॉलेज कुरुक्षेत्र के नजदीक) में उपस्थित होना अनिवार्य है। वहां विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
प्रवेश के लिए ये दस्तावेज होंगे जरूरी
विद्यार्थी का आधार कार्ड (ओरिजिनल एवं तीन फोटोकॉपी)
माता एवं पिता दोनों के आधार कार्ड (दो-दो फोटोकॉपी सहित)
विद्यार्थी के पांच पासपोर्ट साइज फोटो
माता-पिता/अभिभावक के दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो
कक्षा दसवीं की प्रोविजनल मार्कशीट
सुपर 100 लेवल-2 क्वालिफाइड सर्टिफिकेट (कलर प्रिंट सहित)
सुपर 100 लेवल-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड
स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) ओरिजिनल
श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा उसकी तीन फोटोकॉपी
1 अप्रैल 2026 के बाद जारी फैमिली आईडी कार्ड (ओरिजिनल एवं तीन फोटोकॉपी)
बैंक पासबुक की दो फोटोकॉपी, जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट अंकित हो
हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी साथ लाएं जरूरी सामान
सुशील कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को आवासीय हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करनी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को दैनिक उपयोग का जरूरी सामान भी साथ लाना होगा।
विद्यार्थी अपने साथ पहनने के कपड़े, साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश, तौलिया, स्लीपर, योगा मैट, बाल्टी, मग, प्लेट, गिलास, चम्मच, दो कटोरी, पानी की बोतल, दो बेडशीट, एक पिलो कवर सहित तकिया, एक ताला और उसकी तीन चाबियां अवश्य लेकर आएं। इसके अलावा कॉपी, पेन, पेंसिल और यदि उपलब्ध हों तो एनसीईआरटी की पुस्तकें भी साथ लाना सुनिश्चित करें।
ृृृृृृृ
जरूरत पर लगाना है .... नहीं तो हटा दें
सुपर 100 कार्यक्रम हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी पहल है। इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित टेस्ट, अध्ययन सामग्री, आवास और भोजन जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।
-
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर पहुंचाना है। जिला कैथल के विद्यार्थियों ने अध्यापकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यही विद्यार्थी आईआईटी, नीट और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।