फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली चोरी करने वालों पर 30 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बिजली निगम ने मंगलवार को चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पूरे जिले में उपमंडल स्तर पर टीमें बनाकर चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा। इस दौरान जिले के 12 उपमंडल में कुल 24 टीमों का गठन किया गया था। इसमें एसडीएम, जेई और लाइनमैन को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से सुबह पांच बजे ही चोरी पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया था। इस दौरान घसरों व अन्य प्रतिष्ठानों पर बिजली के कनेक्शनों की जांच की गई। जहां पर भी चोरी मिली, वहां पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। जो शाम छह बजे तक जारी रहा।
बिजली निगम की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिले में घरेलू और गैर-घरेलू के कुल 800 कनेक्शनों की जांच की। इस कनेक्शनों में कुल 170 कनेक्शनों में चोरी पकड़ी गई। चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बता दें कि बिजली चोरों की तरफ से मुख्य रुप से डायरेक्ट और मीटर पास करके बिजली की चोरी पकड़ी गई है। गर्मियों में तो जहां मीटर बाईपास करके चोरी के मामले अधिक सामने आते हैं। वहीं, सर्दियों में डायरेक्ट चोरी के अधिक मामले मिलते हैं।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता कशिक मान ने बताया कि निगम के निदेशालय के अनुसार समय-समय पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। मंगलवार को भी चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। इस अभियान को सुबह पांच बजे ही शुरू कर दिया था। अभियान के तहत निगम की ओर से जिला स्तर पर गठित टीमों ने 800 कनेक्शनों की जांच की, इसमें से 170 चोरियां पकड़ी गई है। जिसमें 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम के आला अधिकारियों के निर्देशों पर यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें