फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 30 पूर्व विद्यार्थियों ने साझा की छात्र जीवन की यादें, शिक्षकों का किया सम्मान

विज्ञापन
आरकेएसडी महाविद्यालय में एलुमनाई मीट में भाग लेते पूर्व छात्र व स्टाफ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में वर्ष 1992 के कॉमर्स बैच की एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लेकर वर्षों बाद अपने शिक्षकों और सहपाठियों से मुलाकात की और छात्र जीवन की यादों को ताजा किया। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि पूर्व विद्यार्थी संस्थान की अमूल्य धरोहर हैं। वे देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा से महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने एलुमनाई से भविष्य में भी महाविद्यालय की गतिविधियों से जुड़े रहने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि ऐसे पुनर्मिलन कार्यक्रम पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच अनुभव, मार्गदर्शन और सहयोग का मजबूत सेतु बनते हैं।
समिति के संयोजक डॉ. नरेश गर्ग ने सभी पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन संस्थान और पूर्व विद्यार्थियों के संबंधों को और सुदृढ़ बनाते हैं। कार्यक्रम में सभी पूर्व विद्यार्थियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व विद्यार्थियों ने मंच से अपना परिचय देते हुए कॉलेज जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल, उप-प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर और अपने शिक्षक डॉ. बीडी गुप्ता को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बाद में पूर्व विद्यार्थियों ने पुस्तकालय, कैफेटेरिया, पुरानी कक्षाओं और नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का भ्रमण किया और महाविद्यालय में हुए विकास और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. राकेश मित्तल और मोहित गौर सहित एलुमनाई समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरकेएसडी महाविद्यालय में एलुमनाई मीट में भाग लेते पूर्व छात्र व स्टाफ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें