फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 30 एकड़ के फाने और कार जली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी लांबा के पास खेतों में लगी आग से करीब 30 एकड़ में गेहूं के अवशेष व एक कार जल गई। घटना सुबह 11 बजे घटित हुई व देखते ही देखते आग की लपटों ने करीब 30 एकड़ में तूड़ी बनाने के लिए संरक्षित रखे गए फानों को अपनी चपेट में ले लिया। खेत के पास ही खड़ी एक कार भी आग की लपटों में आ गई। किसानों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने किसानों की मदद से आग पर काबू पाया। खेत के मालिक सिंद्र राणा ने बताया कि गेहूं को उठाने के बाद 30 एकड़ के फाने तूड़ी के लिए सुरक्षित रखे थे। अचानक लगी आग में पूरे फाने तो जले ही खेतों के पास खड़ी एक कार भी जल गई। उन्होंने बताया कि कार किसकी है, इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें