फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 134ए के तहत प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने में 3 दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में 134ए के तहत पात्र परिवार के बच्चों को प्रवेश के लिए आवेदन करने में केवल 3 दिन शेष हैं। गत वर्ष की अपेक्षा अब तक बहुत ही कम छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। जिस प्रकार की जानकारी मिल रही है उसके अनुसार 134ए के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 1.30 लाख छात्रों द्वारा आवेदन किया गया था, मगर इस बार 15 हजार छात्रों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या कम होने पर निदेशालय मौलिक शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर बच्चों को 134ए के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए जागरूक करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 134ए के तहत पात्र बच्चों के प्रवेश लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे है। आवेदन स्वीकार करने के लिए 29 अक्तूबर से प्रक्रिया जारी है। वहीं अंतिम तारीख 14 नवंबर निर्धारित की हुई है। कलायत खंड में करीब 30 मान्यता प्राप्त निजी स्कूल हैं। इस काम को ठीक ढंग से करने के लिए गठित कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह, गणित प्राध्यापक दीपक कौशिक, लिपिक सलीम अली, ईएसएचएम मंजीत भट्ट, बीआरपी नरेंद्र कुमार, एसआईएम अनिल कुमार, कम्प्यूटर शिक्षक अनिल कुमार, सेवानिवृत प्राध्यापक इंद्र सिंह, निजी स्कूल खंड प्रधान सतबीर सिंह व एसआईएम संलिंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें