कैथल। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पीजीटी-हेड मास्टर से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत हुए 468 शिक्षकों को अस्थायी स्टेशन देने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नत किए गए शिक्षकों को अपनी पसंद के स्टेशन भरने के लिए ऑनलाइन लिंक भी उपलब्ध करवा दिया है। कैथल में 28 प्राध्यापक पदोन्नत हुए हैं। जबकि जिले में 18 स्कूलों में ही प्रिंसिपल के पद खाली है।
अब जिले से 10 प्राध्यापक को जिले से बाहर दूर दराज नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने कहा कि जब ज्यादा पद खाली है तो विभाग को फिर विकल्प भी ज्यादा देना चाहिए, ताकि शिक्षकों को घर के आसपास ज्वाइनिंग मिल सके। बता दें कि हरियाणा के कुल स्कूलों में से लगभग 800 स्कूल बिना प्रिंसिपल के चल रहे हैं। दिवाली पर सरकार ने पीजीटी-हेड मास्टर को प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति का तोहफा दिया था। जिन्हें अब अस्थायी पोस्टिंग देनी है, लेकिन खाली स्कूलों की तुलना में अस्थायी पोस्टिंग के लिए उपलब्ध कराए गए पदों की संख्या कम है। हरियाणा स्कूल एजुकेशन एसोसिएशन के जिला प्रधान रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के अनुसार विद्यालय न खोलने को लेकर विभाग की ओर से लिया गया निर्णय गलत निर्णय लिया है। एसोसिएशन इसका कड़े शब्दों में निंदा करती है।
यहां इतने पद हैं खाली-
कैथल एक
पाड़ला एक
पट्टी अफगान एक
क्योड़क एक
दिवाल एक
नरड एक
गुहला एक
चीका दो
बलबेहडा एक
भूना एक
अगोंध एक
गग्गड़पुर एक
फरल एक
पूंडरी एक
ढांड एक
कौल एक
रसीना एक
खरकां एक
राजौंद एक
किठाना एक
भाणा एक
नोट- यह सभी पद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खाली हैं।