गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने बताया कि गत दिवस तक विभिन्न मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद एजेंसियां 26 लाख 36 हजार 833 क्विंटल धान की खरीद कर चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि चीका मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 9 लाख 37 हजार 183 क्विंटल, हैफेड ने 5 लाख 77 हजार 666 क्विंटल, और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 8 लाख 25 हजार 183 क्विंटल धान की खरीद की है। वहीं, गत दिवस रामथली मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2 लाख 17 हजार 921 क्विंटल, अरनौली मंडी में 55 हजार 775 क्विंटल और भागल मंडी में 23 हजार 105 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई।
एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों में आग न लगाएं, बल्कि उनका उचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि किसान धान के अवशेषों को बैलर मशीन से गांठ बनाकर बेच सकते हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि टीमें गांवों में जाकर किसानों को जागरूक कर रही हैं। फसल अवशेषों में आग लगाने पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि किसान के मेरी फसल–मेरा ब्योरा पंजीकरण पर रेड एंट्री दर्ज की जाएगी।